कांग्रेस का सीबीआई के पूर्व निदेशक को हटाने के विरोध में भोपाल में हुआ पैदल मार्च | New India Times

शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेस का सीबीआई के पूर्व निदेशक को हटाने के विरोध में भोपाल में हुआ पैदल मार्च | New India Times

देश भर में सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा को हटाए जाने का मामला सुर्ख़ियो में बना हुआ हैं। इसी के मद्देनज़र कांग्रेस ने पूरे देश में आज विरोध प्रदर्शन के तहत पैदल मार्च किया।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की श्रृंखला की कड़ी में आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने हबीबगंज थाने से लेकर सीबीआई कार्यलय तक पैदल मार्च किया।

कांग्रेस के इस पैदल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल हुई। दोनों नेताओ के मार्गदर्शन में कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्त्ता इस पैदल मार्च में शामिल हुए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के हाथो में सरकार विरोधी तख्तिया भी थी।

कांग्रेस के पैदल मार्च को देखते हुए आज सुबह से ही सी बी आई कार्यालय में पुलिस के जवान मौजूद थे। सी बी आई कार्यलय से लगे पॉश इलाके बिट्टन मार्केट पर भी पुलिस के जवान पहरा दे रहे थे। पुलिस ने सी बी आई कार्यलय के आस,पास विशेष बैरिकेट्स लगाए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.