शबाना निकहत अंसारी को मिला पीएचडी एवार्ड | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शबाना निकहत अंसारी को मिला पीएचडी एवार्ड | New India Times

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने शबाना निकहत अंसारी पति डाॅक्टर वसीम इफ्तिखार अंसारी को उनके द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र ” बुरहानपुर में सिलसिला-ए- मीर, एक तहक़ीक़ी जाएज़ा” पर पीएचडी एवार्ड दी है।

शोधकर्ता ने अपना सम्पूर्ण शोध अध्ययन डाॅक्टर उस्मान अंसारी (विभागाध्यक्ष, सैफी गोल्डन जुबली क़ादरिया कालेज बुरहानपुर) के मार्गदर्शन एंव निर्देशन में पूर्ण की थी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने तदाशय का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। श्रीमती अंसारी वर्तमान में कमला राजा गर्ल्स पीजी आटोनोमस कॉलेज ग्वालियर में विज़िटिंग व्याख्याता के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। श्रीमती अंसारी को पीएचडी एवार्ड होने पर सेवासदन कालेज उर्दू विभाग की ओर से डाक्टर एस एम शकील, डाक्टर क़ैसर जमाल, प्रोफेसर अल्ताफ अंसारी, डाक्टर सज्जाद हुसैन जाफरी, डाक्टर असरार उल्ला अंसारी,वक़ार सिद्दीक़ी ग्वालियर, डाक्टर अज़ीज़ इरफान इंदौर, रशीद इंदौर, डाक्टर नुसरत सुलताना ग्वालियर, डाक्टर ग़ुलाम हुसैन उज्जैन, डाक्टर वसीम अनवर सागर, डाक्टर शरफुद्दीन साहिल नागपुर , डाक्टर ऐजाज़ अनवर अंसारी, फ़रज़ाना बानो आसिफुर्रहमान, डाक्टर ज़ाकिर हुसैन कालेज की ओर से डाक्टर जलील बुरहानपूरी एवं सैय्यदा शगुफ्ता तंबाकूवाला, लायनेस क्लब कोषाध्यक्ष मेहलक़ा अंसारी, प्रोफेसर जावेद राना (जबलपुर) ताहिर नक्काश, अकरम ज़िया अंसारी, जमील क़ासमी सहित इष्टजनों ने शबाना अंसारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.