वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी के कस्बा बरबर में इस समय प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य काफी तेजी से चल रहा है और सैकड़ों लोगों की पहली और दूसरी किस्त भी आ चुकी है और आवास का छत तक तैयार हो चुके हैं जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी आवास योजना के अंतर्गत पहली किस्त आ चुकी है और दूसरी किस्त रामभरोसे चल रही है। लाभार्थियों का जियो टैक भी काफी दिनों पहले हो चुका है और वह बेचारी गरीब जनता दूसरी किस्त का सहारा देख रही हैं। बताते चलें कि नगर पंचायत बरवर के अंदर इस समय प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य काफी प्रगति पर है जिसमें नगर के लोगों को इस योजना का लाभ अच्छी तरीके से मिला भी है जिससे नगर में हर तरफ आवास निर्माण का कार्य नजर आता दिख रहा है लेकिन सैकड़ों लोग इस योजना में ऐसे लाभार्थी भी हैं उनका नाम काफी दिन पहले जियो टैक हो चुका है और रुपया अभी तक भी खाते में नहीं दिखा है। इस योजना का लाभ लेने वाले कुछ लाभार्थी ऐसे भी हैं जिनकी पहली किस्त प्राप्त हो गयी हैं और उन्होंने अपना कच्चा बना हुआ आशियाना गिराकर निर्माण चालू कर दिया है और निर्माण भी दूसरी किस्त तक लेने के लिए तैयार हो गया लेकिन जिओ टेक होने के बाबजूद भी अभी भी दूसरी किस्त लोगों को प्राप्त नहीं हो सकी है जिससे लोगों को अपने अपने परिवार के साथ रहने में दिक्कत हो रही है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना मकान निर्माण कार्य के लिए छोड़ कर दूसरों के घर में बसर कर रहे हैं या फिर तिरपाल डालकर रह रहे हैं ऐसे लाभार्थी बेचारे दूसरी किस्त का सहारा देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस दिन दूसरी किस्त आ जाएगी तब जाकर हम लोगों को चैन की सांस मिलेगी।
डूडा परियोजना अधिकारी राजेश पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरी किस्त के लाभार्थियों में 60% से अधिक लोगों को लाभ दिया जा चुका है, वहीं पहली किस्त के 80% से अधिक लाभार्थियों को पैसा मिल चुका है।
