हजारों संख्या में तोतों की तस्करी करते हुए तीन तस्कर गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

हजारों संख्या में तोतों की तस्करी करते हुए तीन तस्कर गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व के वनों में बेशकीमती पक्षियों का शिकार और पकड़ने की घटनायें कम होने का नाम नही ले रहीं हैं। यहां वन्य जीवों का शिकार और उनकी तस्करी जारी है।जिसके चलते आये दिन तस्कर वन्यजीवों और पक्षियों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं अब तो इन तस्कर और शिकारियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो चुके हैं जिसमें कहीं न कहीं हमारे वन विभाग के द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था में कमी की जा रही है। अभी दो दिन पूर्व ही दुधवा में वन्य जीव सप्ताह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया था जिसमें उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारियां भी दी गयी थीं कि किस प्रकार से हम इन वन्यजीवों और बेशकीमती पक्षियों की सुरक्षा कर सकते हैं, पर इस सुरक्षा व्यवस्था की पोल जब खुलकर सामने आई जब हजारों की तादाद में तोतों के साथ तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिला के प्रचलित दुधवा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र मैलानी रेंज का है जहां पर मुखबिर की सूचना पर फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय, डाॅ.अनिल कुमार पटेल, डी.डी.बफर जोन के आदेश पर एक टीम गठित कर उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह विभिन्न प्रकार के तोतों को पीलीभीत, खटीमा और दुधवा के जंगलों से पकड़ कर दूसरे शहरों में सप्लाई करने के लिये जा रहे थे। सूचना मिलते ही टीम ने तस्करों को
खुटार रोड से पीछा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से उत्तराखंड के नंबर की एक बोलेरो गाड़ी और लगभग तीन से चार हजार तोतों को बरामद किया गया है। तीनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह तीनों तस्कर काफी समय से बेशकीमती पक्षियों को पकड़कर विभिन्न शहरों में सप्लाई किया करते थे और इनका यह तस्करी का कार्य अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भी किया जाता है। तीनों उत्तराखंड सहित अलग अलग जगह के निवासी है जिसमें सनी पुत्र जंगबहादुर निवासी मोहल्ला बड़ गुलशेर खां बारा पत्थर कोतवाली पीलीभीत, राकेश पुत्र बलदेव और बिल्हन पुत्र रामलाल निवासी मझौला दाह फार्म तहसील खटीमा थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड हैं। तीनों तस्कर तोतों को बेचने के लिये नखास लखनऊ के एक व्यापारी के पास बेचने के लिये लेकर जा रहे थे। पकड़े गये सभी तोतों को दुधवा के घनें जगलों में छोड़ दिया गया है। फिल्हाल तीनों तस्करों को तस्करी सहित विभन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.