धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की पहल, वार्डवासियों ने पूजन कर रोपे बरगद, पीपल और नीम के पौधे | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की पहल, वार्डवासियों ने पूजन कर रोपे बरगद, पीपल और नीम के पौधे | New India Times

नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत जूना पांढुर्णा नगर में पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। वार्डवासियों ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना के साथ बरगद, पीपल, नीम और करंज के पौधे रोपे।

जवाहर वार्ड के पार्षद दुर्गेश उईके ने बताया कि वार्डवासियों की इच्छानुसार बस्ती में बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाए गए हैं। पार्षद उईके ने पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए कहा, “पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पावन प्रयास है। सभी नगरवासी धरती माँ के सम्मान में पौधरोपण करने के साथ ही उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें।”

इस दौरान विकास सिरसाम, प्रवीण चौधरी, शांताराम धुर्वे, सितू परतेती, कांताबाई सिरसाम, दिव्या धुर्वे सहित वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने खुशी जाहिर करते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.