झांसी-ग्वालियर मार्ग पर ट्रक-बाइक की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौके पर ही मौत | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी-ग्वालियर मार्ग पर ट्रक-बाइक की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौके पर ही मौत | New India Times

बुन्देलखंड में झांसी जिले के सीपरी बाजार बाजार थाना क्षेत्र में झांसी-ग्वालियर मार्ग पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार झांसी जिले के सीपरी बाजार थानान्तर्गत अम्बावॉय के नजदीक बाइक पर सवार 4 लोग झांसी से दतिया की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान उनकी दतिया से झांसी की ओर आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार चारों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.