पाकीज़ा मॉल में लगी भीषण आग। करोड़ों के नुकसान का अंदेशा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पाकीज़ा मॉल में लगी भीषण आग। करोड़ों के नुकसान का अंदेशा | New India Times

पाकीज़ा मॉल में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात नामालूम कारणों आग लगने से और भयंकर रूप धारण करने से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका बताई गई है।जिस समय आग लगी उस समय एक दर्जन के क़रीब कर्मचारी अंदर मौजूद थे, जिन्हें सीढ़ियों की मदद से बड़ी मुश्किल से निकाला गया, जिसमें दो कर्मचारी घायल भी हो गए, जिन्हें ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आग लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और सभी क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया। मौक़े पर आयुक्त और महापौर भी मौजूद थे, आग पर पूरी से क़ाबू पाने में 6 घंटे से अधिक का समय लगा।इस दौरान आसपास के क्षेत्रों के मकान खाली कराए गए।निगम की अव्यवस्थाओं को लेकर महापौर को मीडिया की खरी खोटी सुनना पड़ी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.