पति पत्नी का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पेड़ से लटकता पति का व खेत में मिली पत्नी की लाश | New India Times
फराज़ अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT:
पति पत्नी का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पेड़ से लटकता पति का व खेत में मिली पत्नी की लाश | New India Times

बहराइच जिला के नानपारा इलाके में एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर जांच कर ही रही थी कि तभी कुछ दूरी पर एक महिला का शव होने की जानकारी लोगों को मिली। ग्रामीणों ने उसकी पहचान मृतक की पत्नी के रूप में की। थोड़ी दूरी पर ही पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पति पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है मौके पर डाग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नानपारा कोतवाली इलाके मथुरा ग्राम में स्थित एक बाग में आज आम के पेड़ से अब्बास नाम के 30 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला, लोगों ने इसकी सूचना नानपारा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाल आर.पी. यादव व सीओ ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस जांच कर ही रही थी कि तभी कुछ दूरी पर मृतक अब्बास की पत्नी का भी शव मिलने की जानकारी लोगों ने दी। पति पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर डाग स्क्वाड की टीम को बुलाकर इलाके की छानबीन की गयी। सीओ नानपारा का कहना है कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या कर पति ने जान दे दी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है । मामले की जांच की जा रही है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.