राज पेंट एवं हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

गणेश मौर्य, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

राज पेंट एवं हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

अंबेडकरनगर जिला के शहजादपुर कस्बा नई सड़क चुना भट्टी इलाके में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक पेंट की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। आग का भयानक रूप देखते ही आसपास रहने वाले लोगों को पुलिस द्वारा अपने मकान से बाहर कर दिया गया। दमकल की 5गाड़ियां मौके पर पहुंची और 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी मिली। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया था कि लोगों गो को संसय बना हुआ कि आग कहीं उनके मकानों को भी अपनी चपेट में ना ले ले।

मिली जानकारी के अनुसार राज पेंट केमिकल एवं हार्डवेयर की दुकान गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई,आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। शहजादपुर नई सड़क चुना भट्टी स्थित राज पेंट मालिक को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि दुकान में कितने का नुकसान हुआ है, 80 फ़ीसदी गोदाम में रखे हुए माल जलकर राख हो गये हैं, जिंदगी भर की पूंजी कुछ घंटों में जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी हासिल हुई। दमकल विभाग की टीम जब तक आग को बुझाने में सफल हुई तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

नगर क्षेत्रीय अधिकारी धर्मेंद्र सचान ने एनआईटी संवाददाता को बताया कि आग बहुत ही भयानक थी, दमकल की कई गाड़ियों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और गोदाम में रखे हुए अधिकांश सामान जलकर राख हो गये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.