सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
धुले चालीसगांव रोड हाजी हाकम मिया हॉल में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद धुले की ओर से सरकारी रोजगार योजनाओं से संबंधित एक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष शमसुद्दीन अंसारी अध्यक्ष जमाअत-ए-इस्लामी हिंद धुले थे। विशेष मार्गदर्शक राजपाल महाजन धुले, पी .टी महाजन थे।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौजवान लड़के मौजूद रहे। नौजवान लड़कों ने रोजगार संबंधित अपने सवाल पूछे और इसका जवाब मार्गदर्शक ने दिए। इस प्रोग्राम में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद धुले के सेक्रेटरी अजहर हुसैन, मोहम्मद जैद, सलीम शेख पत्रकार, कमर अहमद शेख, रऊफ शेख आदि मान्यवर उपस्थित थे।
