हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;
समाजवादी पार्टी के युवा नेता व क्षेत्र में गरीबों के मसीहा के नाम से चर्चित सलाहुद्दीन गौरी के नेतृत्व में एक बार पुनः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटकर सराहनीय कार्य किया गया। समय-समय पर गरीबों की सेवा करने के लिए चर्चित युवा नेता सलाहुद्दीन गौरी के नेतृत्व में तहसील लहरपुर के तंबौर क्षेत्र के अकबरपुर ग्राम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की गई, जिसमें सभी प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री समेत कपडे वितरित किये गए। इस मौके पर सलाहुद्दीन गौरी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना हमारा इंसानी फ़र्ज़ है और हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि अपने से कमज़ोर की हर सम्भव मदद करे। सलाहुद्दीन गौरी ने कहा कि हम हर सम्भव प्रभावित लोगों की मदद करते रहेंगे।
इस मौके पर उमर गौरी, शोभित मिश्रा युवा नेता समाजवादी पार्टी, हसीब गौरी, मौलाना वकील अहमद कासमी, आजाद अन्सारी, अरशद अंसारी, इलियास अंसारी, शादाब गौरी, फरीद गौरी, आसिफ गौरी, जमाल गौरी, अतीक अंसारी, सफीक अंसारी, छोटे बाबू अंसारी, गुफरान अंसारी, आरिफ खान, आदि लोग मौजूद रहे।
