मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
कलेक्टर बुरहानपुर डाॅक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर आज (13 सितंबर को) “अन्न का अधिकार मानव अधिकार” विषय पर कलेक्टर सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर डॉ. सत्येन्द्रसिंह की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर अधिकारी वर्ग से अपर कलेक्टर रामानुस टोप्पो, जिला कार्यक्रम अधिकारी ( महिला बाल विकास) सौरभसिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री दोहरे , जिला खाद्य अधिकारी अर्चना नागपुर तथा सामाजिक संस्थाओं से मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के जिला संयोजक एंव आयोग मित्र महेन्द्र जैन, आयोग मित्र मेघनाथ पटले, जनजागृति संस्था बुरहानपुर की ओर से डाक्टर फौज़िया फरहाना सोड़ावाला, नंदकिशोर जांगड़े, लायनेस क्लब ग्रेटर अध्यक्ष डॉ. निकहत अफरोज़ , प्रसिद्ध डाईटिशियन माया झंवर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। माँ सरस्वती के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉॅ. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि हर मानव को अपने अधिकारों एवं कर्तव्य की जानकारी होना नितांत आवश्यक है। जिला प्रशासन मानव अधिकार के प्रति सचेत रहकर अपने कार्य को क्रियान्वित कर रही है। उक्त अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मानव अधिकार प्रतिज्ञा की शपथ दिलवाई।
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक मानव, जिस दिन अपने अधिकार और कर्तव्य को जान लेगा, उस दिन ऐसे दिवस मनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपने कहा कि प्रत्येक मानव को कानूनन अन्न प्राप्त करने का अधिकार है। मानव अधिकार आयोग जिला संयोजक महेन्द्र जैन ने कहा कि 24 वें स्थापना दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं। इस अवसर पर आयोग द्वारा अति महत्वपूर्ण विषय अन्न का अधिकार, मानव का अधिकार चयन वर्तमान समय के लिए नितांत ही प्रासंगिक है। मानव जब धरती पर जन्म लेता है, उसके समस्त नैर्सिंग अधिकारों में सबसे महत्वपूर्ण अधिकार अन्न का होता है। जो उसे आत्मसम्मान से जीवन जीने और भरपेट अन्न पोषण का पात्र बनाता है। वर्तमान परिवेश में और आधुनिक समाज में सबके अधिकारों की रक्षा करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जो हमारा, आपका, हम सबका परमदायित्व व कर्तव्य है।
कार्यक्रम का संचालन जिला खाद्य अधिकारी अर्चना नागपुरे ने किया। तथा अपर कलेक्टर रामानुस टोप्पो ने आभार माना।
