रणथंभौर गणेश मंदिर तिरला में गणेश चतुर्थी पर्व बड़ी धुमधाम से मनाया गया | New India Times

पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT; 

रणथंभौर गणेश मंदिर तिरला में गणेश चतुर्थी पर्व बड़ी धुमधाम से मनाया गया | New India Times​गणेश चतुर्थी पर्व पर नगर सहित आसपास के गांव में जहां घर-घर गणेश जी की स्थापना की गई है वहीं नगर के अतिप्राचीन रणथंभौर गणेश मंदिर तिरला में भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया।मंदिर को बड़ा ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई।इसी प्रकार नगर के कई सार्वजनिक पंडालो में भी गणपति बप्पा को विराजित किया गया। 

गणपति बप्पा मौरिया के उध्दोष के साथ कई जगह मूर्तियों को लेकर स्थापना की गई है।गणेशोत्सव को बड़े ही धुमधाम से मनाया जायेगा।

By nit