आखिर कार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई बारात घर, ठेकेदार ने डंके की चोट पर सांसद को पैसे देकर घटिया निर्माण कार्य की बात कबूली | New India Times

गणेश मौर्या, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT;

आखिर कार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई बारात घर, ठेकेदार ने डंके की चोट पर सांसद को पैसे देकर घटिया निर्माण कार्य की बात कबूली | New India Times​सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी की बात कोई नहीं है, आये दिन ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को पैसे देने व घटिया काम करने के मामले सामने आते ही रहते हैं। योगी राज में भी यह मामला थमा नहीं है। ऐसा ही मामला अंबेडकरनगर जिले में सामने आया है, जिसमें ठेकेदार ने डंके की चोट पर कहा है कि जब मैंने सांसद को पैसे दिए हैं तो अच्छा निर्माण कार्य कैसे होगा?

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत खेवार के मजरा जैनपुर विकासखंड कटेहरी जनपद अंबेडकरनगर में सांसद निधि से बनवाए जा रहे बारात घर में घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है जो कि शासन की मंशा के ठीक विपरीत है। निर्माण कार्य में बुनियाद से ही घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री के निर्माण कार्य से कभी भी किसी समय अप्रिय घटना घटित हो सकती है। घटिया निर्माण कार्य के संबंधित में ठेकेदार से ग्रामीणों द्वारा घटिया सामान का इस्तेमाल वा अनियमितता को लेकर शिकायत की गई तो ठेकेदार ने धौंस जमाते हुए डंके की चोट पर कहा कि मैंने सांसद को ₹200000 दिया हूं, मैं जैसा चाहूं वैसा कार्य करा सकता हूं। 

अब तक किए गए निर्माण कार्य के गुणवत्ता की बारीकी से परीक्षण किया जाए तो अनियमितता उजागर हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के अनुसार जो नियम कानून होगा उसी तरह बारात घर बनेगा नहीं तो खुलेआम विरोध किया जाएगा। विरोध करने में विशाल उपाध्याय हिंदू युवा वाहिनी जिला मंत्री, सुजीत सिंह हिंदू युवा वाहिनी उपाध्यक्ष, सूर्यभान सिंह, चंद्रभूषण उपाध्याय, सोनू पाठक आदि लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी महोदय से की है। शिकायत पर जिला अधिकारी ने सीडीओ को जांच करने के लिए निर्देशित किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article