2018 का चुनाव आप की दिल्ली सरकार के विकास मॉडल विरुद्ध शिवराज कुशासन के बीच होगा: गोपाल राय | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​2018 का चुनाव आप की दिल्ली सरकार के विकास मॉडल विरुद्ध शिवराज कुशासन के बीच होगा: गोपाल राय | New India Timesआज भोपाल में दिल्ली के श्रम मंत्री व मध्यप्रदेश प्रभारी गोपाल राय की अध्यक्षता में विधान सभा प्रशिक्षण शिवर का आयोजन किया गया। इस शिवर का आयोजन गांधी भवन के मोहनिया हाल में किया गया। इस शिवर में प्रदेश के सभी 230 विधान सभा के परिवेक्षकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान श्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की एक मात्र पार्टी है जिसने पुरे देश में बदलाव की क्रांति लाई है। पुरे देश में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में ऊभर रही है। दिल्ली के बाद पंजाब और गोवा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है और हमारा अगला लक्ष्य मध्य प्रदेश है। इसी के चलते यह 230 परिवेक्षक की नियुक्ति की जा रही है जो संगठन को और मजबूत करेंगे। ​2018 का चुनाव आप की दिल्ली सरकार के विकास मॉडल विरुद्ध शिवराज कुशासन के बीच होगा: गोपाल राय | New India Timesउन्होंने आप की दिल्ली सरकार के काम भी गिनाए। उन्होंने बिजली के दाम से लेकर शिक्षा में बदलाव, मुफ्त चिकित्सा समेत दिल्ली के अनेक कामों को भी बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोदी ने सारी ताकत लगा दी हमें काम करने से रोकने की पर फिर भी 2 साल में हमने ढेरों काम कर दिए और यही काम अब जनता के बीच ले कर जाना है और साथ ही साथ शिवराज सरकार के भृष्टाचार के भी खुलासे करेंगे। 2018 का मध्य प्रदेश का चुनाव आप की दिल्ली सरकार के विकास मॉडल विरुद्ध शिवराज कुशासन के बीच होगा।

प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि यह जो 230 विधानसभा परिवेक्षक जो यह ‘दो सौ तीस, क्रांति वीर’ हैं। यह मध्य प्रदेश की राजनीती में नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी जो पुरे प्रदेश में समान्तर चलेगा, जिसकी घोषणा कल 20 फरवरी को की जाएगी। 

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश ने हर विधानसभा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जो विधान सभा परिवेक्षक के पास रहेगा। 

By nit