शादी की खुशी मातम में तब्दील, सड़क दुर्घटना में 10 बारातियों की मौत,  एक घायल | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​शादी की खुशी मातम में तब्दील, सड़क दुर्घटना में 10 बारातियों की मौत,  एक घायल | New India Timesरायबरेली में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयीं जब बारात लेकर लौट रही बोलेरो गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें सवार 10 बारातियों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।​शादी की खुशी मातम में तब्दील, सड़क दुर्घटना में 10 बारातियों की मौत,  एक घायल | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक लालांज थाना क्षेत्र के लोधीपुर उतरावां गांव के एक परिवार से बारात कानपुर गयी थी। वापसी में बारात की बोलेरो गाड़ी घने कोहरे के कारण ट्रक से टकरा गई जिसमें 8 लोगों की घटना पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाला और घायलों को अस्पताल रवाना कर दिया गया। पुलिस नेवशवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज सीएचसी के डॉक्टर की मानें तो आठ लोगों को मृत हालात में लाया गया था जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल थे। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उनको लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article