भोपाल एक्सप्रेस में अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रेन को रोक कर लूटने का प्रयास, आरपीएफ ने फायरिंग कर लुटने से बचाई ट्रेन | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर/डबरा (मप्र), NIT; 

​​भोपाल एक्सप्रेस में अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रेन को रोक कर लूटने का प्रयास, आरपीएफ ने फायरिंग कर लुटने से बचाई ट्रेन | New India Timesट्रेनों में हो रही लगातार लूटपाट की वारदातों अंजाम देने के लिए बदमाश झांसी मंडल से चलने वाली गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं। इसी क्रम में ट्रेन नंबर 12155 हबीबगंज एक्सप्रेस में बदमाशों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और यात्रियों से चाकू एवं कट्टों की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगे। इसी के चलते जब ट्रेन में तैनात RPF ट्रेन गार्डों ने बार-बार हो रही ट्रेन पुलिंग को देख कर कोच की तरफ आगे बढ़ें तो ट्रेन में चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दीं तब उन्होंने अज्ञात बदमाशों को डराने के लिए हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। ट्रेन में तैनात गार्डों ने 4 हवाई फायर किए, जिसके बाद लूटपाट की नियत से चढ़े बदमाश ट्रेन से उतर कर झाड़ियों में अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।

इस घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर अनंत पेट द्वारा RPF को दिया किया गया, वहीं ट्रेन गार्डों ने भी ग्वालियर RPF थाना फोन लगाकर ट्रेन में लूटपाट होने की सूचना दी, तुरंत ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान चंदन सिंह मौके पर पहुंची और ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद डबरा RPF थाना प्रभारी घटना के 1 घंटे के भीतर घटनास्थल पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दी जिसके बाद ग्वालियर से सहायक कमांडेंट घनश्याम मीणा, RPF ग्वालियर थाना प्रभारी आनंद पांडे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी क्षेत्र में बदमाशों की तलाश शुरू की। वही सिविल पुलिस पीसीआर एवं हंड्रेड डायल को भी सूचना दी गई पर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article