पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT;
आहू में पोषण आहार रैली का आयोजन शासकीय माध्यमिक विद्यालय आहू परिसर से विद्यालय के बच्चों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजनी गहलोत, तारा पाटीदार, शोभा गहलोत ने पोषण आहार सप्ताह के अन्तर्गत रैली का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधान पाठक श्री बी.एल.वर्मा, सोलंकी जी, कैलाश ठाकुर, राजेश दुबे, अतिथि अध्यापक विमल लववंशी ने रैली का संचालन किया।
रैली के उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विद्यालय के शिक्षकों ने पोषण आहार के बारे में बच्चों को बताया। विमल लववंशी ने पोषण आहार क्यों आवश्यक है इसके बारे में बच्चों को बड़ी ही सहजता से बताया।
