साक्षरता प्रेरक संघ सरदारपुर धार द्वारा बैठक कर विधायक एवं अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा चेतावनी ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT; 

साक्षरता प्रेरक संघ सरदारपुर धार द्वारा बैठक कर विधायक एवं अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा चेतावनी ज्ञापन | New India Times​साक्षरता संविदा प्रेरक संघ धार कि ब्लॉक सरदारपुर में रणनीति बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त प्रेरकों द्वारा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा प्रेरक के रोजगार भविष्य एवं हित में विगत 6 माह से कोई पहल या निर्णय नहीं लिया जा रहा है। बेरोजगारी की दशा में समस्त धार जिले के प्रेरक सरकार के विरोध में दिनांक 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर जिले में विरोध रैली निकाल कर प्रदर्शन कर सरकार एवं मुख्यमंत्री के विरोध में प्रचार-प्रसार किया जाएगा और जन जन तक प्रेरकों के साथ हुए शोषणता को प्रदर्शित किया जाएगा। ​साक्षरता प्रेरक संघ सरदारपुर धार द्वारा बैठक कर विधायक एवं अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा चेतावनी ज्ञापन | New India Timesबैठक कर समस्त प्रेरक रैली निकालते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मानदेय संबंधित ज्ञापन प्रेषित कर समस्त ब्लॉक के प्रेरकों का मानदेय जमा करने का निवेदन किया साथ ही मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी ज्ञापन सौंपा। उसके बाद समस्त प्रेरक अनुविभागीय अधिकारी महोदय सरदारपुर को प्रेरक दयनीय स्थिति से अवगत करवाया गया साथ ही मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी ज्ञापन प्रेषित कर शासन तक प्रेरकों की मांग भेजने का निवेदन किया गया। उसी परिपेक्ष्य में समस्त प्रेरक भाजपा विधायक श्री वेलसिंह भूरिया के कार्यालय पहुंचे वहां माननीय विधायक महोदय को उनकी सरकार द्वारा किए शोषणता एवं प्रेरकों कि दयनीय स्थिति से अवगत करवाया और जाकर मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी ज्ञापन सौंपा साथ ही उन्हें स्पष्ट कहा गया कि हम धार जिले में 1400 प्रेरक और म.प्र. में 24 हजार हैं और आपकी सरकार के रवैये के कारण सभी साक्षरता प्रेरक दुखी हैं और सभी में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। हमें हमारा रोजगार नही दिया गया तो हम सभी म.प्र. के साक्षरता प्रेरक आपकी सरकार के विरोध मै उग्र धरना-प्रदर्शन, आन्दोलन हेतु मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी आपके सरकार की होगी। हम विगत 6 माह से गुहार लगा रहे हैं। जिसके बाद  विधायक महोदय द्वारा तुरंत मुख्यमंत्री जी को प्रेरकों के चेतावनी ज्ञापन के साथ पत्र लिखा और प्रेरकों के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस बैठक एवं ज्ञापन में जिला प्रेरक संघ धार प्रमुख मोहन परमार, सरदारपुर ब्लॉक अध्यक्ष शंकर परमार, अमृत पटेल, अमृत मकवाना, मुकेश मारू, इंदर सोलंकी, राकेश धासु, कनिराम , गणपत वसुनिया एवं ब्लॉक महला एवं पुरुष प्रेरक मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.