ग्राम प्रधान तिकुनिया लगा रहे हैं स्वछता अभियान को पलीता | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (मप्र), NIT; 

ग्राम प्रधान तिकुनिया लगा रहे हैं स्वछता अभियान को पलीता | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की ग्राम पंचायत तिकोनियां के प्रधान द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाने व स्वच्छ भारत मिशन को दिखा रहे ठेंगा का आरोप लगाया जा रहा है। सड़क पर पानी भरा होने से गांव के लोगों का निकलना दूभर हो गया है।​ग्राम प्रधान तिकुनिया लगा रहे हैं स्वछता अभियान को पलीता | New India Timesजी हां हम बात कर रहे हैं तिकुनिया मैन चौराहे से बरसोला जाने वाली पूरी सड़क का। यहां ग्राम प्रधान की लापरवाही सामने आ रही है। सड़क पर पानी भर जाने से गांव के लोगों को हो रही काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है लेकिन प्रधान साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है फिर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गांव व सड़कों पर गंदगी होने से ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों फैल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.