छात्र-छात्राएं खेल के क्षेत्र में आगे आएं: पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा | New India Times

पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT; 

छात्र-छात्राएं खेल के क्षेत्र में आगे आएं: पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा | New India Times​पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा ने बुधवार को यहाँ आईटीआई परिसर में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर खेल और युवा कल्याण में विभागीय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हॉकी खिलाडियों को पुरस्कार व खेल सामग्री का वितरण किया। श्री वर्मा ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में विद्यार्थी आगे बढ रहे है। आगे भी इसी तरह खेलों में भाग लेकर अपना नाम रोशन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा उपस्थित थी।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं अपने जीवन में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने माता-पिता, गांव तथा जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। श्रीमती ठाकुर ने बताया कि जिला मुख्यालय के लिए प्रदेश के खेल प्रेमी मुख्यमंत्री ने हॉकी फीडर सेंटर दिया है। जिससे प्रतिभाएं प्रोत्साहित होंगी आपके आईटीआई व अन्य योजनाओं में खेल अधोसंरचनाओं के अस्तित्व व उन्नयन हेतु खिलाडियों को आश्वस्त किया। इसके पूर्व खेल अधिकारी व प्राचार्य आईटीआई द्वारा “स्वीप” प्लान अन्तर्गत मतदाता जागरूकता पर युवाओं से तात्कालिक भाषण भी रखा गया। संचालन श्री विपिन राठौर एवं खेल अधिकारी द्वारा किया गया। खेल विभाग की ओर से कैलाश चौहान ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article