मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
पत्रकार रघुवीरसिंह चौहान का भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला सचिव पद पर हाल ही में चयन किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र डांगे तथा विधायक अशोक उई के द्बारा चौहान को नियुक्ति पत्र दिया गया। वह विगत तीस वर्षों से दैनिक महासागर के जिला प्रमुख के रूपमें कार्यरत रहते, देशोन्नति, नवभारत, नवराष्ट् तथा अन्य अखबारों में उत्तकृष्ट कार्य किया। रघुवीरसिंह चौहान ने जिला श्र.पत्रकार संघ के अध्यक्ष, महाराष्ट्र श्र. पत्रकार संघ के विविध पदों पर कार्य किया है। वे सर्वशक्ति क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छता अभियान में सक्रिय रहे हैं। यवतमाल जिले में विगत 25 वर्षो से राजपूत समाज संगठन में सक्रिय हैं। विभिन्न सामाजिक कार्यों में अग्रेसर रहे रघुवीरसिंह चौहान,पत्रकारिता के साथ राजनीति में भी सक्रीय हुए है। भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा जिला सचिव पद के अलावा उन्हें अन्य जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है।
नियुक्ति पत्र देते समय ,विधायक अशोक उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र डांगे, जि.प.उपाध्यक्ष शाम जयस्वाल, नप.सभापति प्रवीण प्रजापति,भाजपा के नेता उद्धवराव येरमे, सरचिटणीस अमोल ढोणे, राजीव पडगिलवार, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, सतीश त्रिवेदी, समीर मिश्रा, शैलेश तिवारी, सुरज विश्वकर्मा, सचिन व्यास, लक्ष्मीकांत प्रजापति आदि ने नवनियुक्त जिला सचिव रघुवीरसिंह चौहान को बधाई दी।
