बारिश ने स्मार्ट सिटी की खोली पोल: तेज बारिश में पानी दुकानों-मकानों में घुसा, नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; 

बारिश ने स्मार्ट सिटी की खोली पोल: तेज बारिश में पानी दुकानों-मकानों में घुसा, नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times​तेज बारिश में झांसी शहर के नन्दनपुरा-ताज कम्पाउण्ड क्षेत्र में लबालब पानी भर कर लोगों के घरों-दुकानों में घुस गया जिससे लोगों में नगर निगम के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। मौके पर पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन “आदित्य” ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर स्थिति का जायज़ा लिया। उनके बुलाने पर नगर निगम के नगर आयुक्त के प्रतिनधि के रूप में राजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। ​बारिश ने स्मार्ट सिटी की खोली पोल: तेज बारिश में पानी दुकानों-मकानों में घुसा, नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesस्थानीय लोगों ने बताया कि यहां रेलवे क्षेत्र से होता हुआ नाला बस्ती के बीच से गुज़रता है। इससे तेज़ बारिश में पानी क़ब्रिस्तान व बस्ती में भर जाता है। नगर निगम से आये हुए राजेन्द्र कुमार ने गन्दगी साफ कराने का आश्वासन दिया। पूर्व मन्त्री ने तत्काल सफाई कराने के लिए कहा। बारिश ने स्मार्ट सिटी की पोल भी खोल दी। लोग धरातलीय स्तर पर परेशान नज़र आ रहे हैं। इस दौरान वार्ड सभासद भूरे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, विधानसभा संयोजक एस. नोमान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश चन्द्र बिल्हटिया, अहमद शमीम राज, शोएब अशरफी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.