उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ओपीएस को लेकर 20 अगस्त को करेगा प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ओपीएस को लेकर 20 अगस्त को करेगा प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन | New India Times​उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन को रूपरेखा तैयार किया गया। शिक्षक-कर्मचारी एनपीएस का लगातार विरोध कर रहे हैं। पुराने पेन्शन बहाली को लेकर यूआरसी में ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। जितेन्द्र दीक्षित ने कहा कि पुरानी पेन्शन शिक्षक-कर्मचारी का अधिकार है, इसके लिए शिक्षक-कर्मचारी लगातार आन्दोलनरत हैं। ज़िला प्रवक्ता नोमान ने बताया कि 20 अगस्त को शिक्षा भवन प्रांगण में पूर्वान्ह 11 बजे से शिक्षकों व कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मुख्यालय पर एकत्रित होकर धरना देंगे। ज़िला मन्त्री संजीव तिवारी ने बताया कि प्रदेश स्तर से एक संयुक्त धरना प्रदर्शन का आह्ववान हुआ है। प्रत्येक जनपद पर आन्दोलन कर सरकार को चेताया जाएगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेन्शन बहाली के लिए सभी को एकसाथ आन्दोलन में सहभाग करना होगा। इस दौरान मृत्युंजय चतुर्वेदी, वीरेन्द्र पटेरिया, संजीव रावत, रविन्द्र वर्मा, रामराजा शिवहरे, विवेक पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह, आनन्द मोहन मिश्रा, अरुण निरञ्जन, प्रमेन्द्र शर्मा, शिवकुमार पाराशर, अमर पाल, अरुण गुप्ता, देवी प्रसाद, शरीफ उद्दीन, देवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.