वित्तीय अनियमितता के आरोपी पर कार्रवाई में लिपापोती करने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच की संस्तुति  | New India Times

राहुल यादव, भदोही (यूपी), NIT; 

वित्तीय अनियमितता के आरोपी पर कार्रवाई में लिपापोती करने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच की संस्तुति  | New India Times​राजकीय इण्टर काॅलेज जग्गरनाथपुर की पूर्व प्रधानाध्यापिका मीना देवी अनियमितता में फंस गयी थी, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मिर्जापुर की जांच में वित्तीय अनियमितता उजागर हुई थी परन्तु शिकायत के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक भदोही ने कार्रवाई के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मिर्जापुर को पत्र लिखा। अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने मण्डलायुक्त मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना बिल बाउचर का आहरण कर गलत ढंग से खर्च किया गया। जिस पर तत्कालीन मण्डलायुक्त मिर्जापुर के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मिर्जापुर ने जांच की थी। इस प्रकार गड़बड़ी मिलने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मिर्जापुर ने जिला विद्यालय निरीक्षक भदोही से स्पष्टीकरण उक्त संलिप्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीना देवी से मांगने के लिए कहा गया परंतु 06 माह बीत जाने के उपरांत भी प्रधानाध्यापिका की ओर से जवाब नही मिलने पर तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक भदोही श्याम सरोज वर्मा ने मामले में वित्तीय अनियमितता मानते हुए जनवरी माह में अपने स्तर से कार्रवाई करने हेतु संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मिर्जापुर को पत्र प्रेषित किया गया था। परंतु उक्त पर भी 06 माह बीत जाने के उपरांत भी कार्रवाई ना होते देख श्री त्रिपाठी के द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित राज्य परियोजना निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र प्रेषित किया गया जिस पर प्रमोद कुमार उप शिक्षा निदेशक सेवा शिक्षा निदेशालय के द्वारा मामले में लिपापोती व ठण्डे बस्ते में डालने वाले संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मिर्जापुर की जांच हेतु वैयक्तिक सहायक अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक इलाहाबाद को नामित करते हुए तत्काल रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article