चंबल रेंज में बंदूक का खौफ बरकरार: रंजिश में हमलावरों ने चार लोगों को मारी गोली, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;​चंबल रेंज में बंदूक का खौफ बरकरार: रंजिश में हमलावरों ने चार लोगों को मारी गोली, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल | New India Timesभिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 92 बाईपास पर आईपीएस स्कूल के पास चार बाइक सवार हमलावरों ने एक मोटरसाइकिल और ऑटो पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वह मोटरसाइकिल सहित पास की खाई में जा गिरे जबकि ऑटो सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।​चंबल रेंज में बंदूक का खौफ बरकरार: रंजिश में हमलावरों ने चार लोगों को मारी गोली, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल | New India Timesचम्बल के भिंड जिले में बंदूकों का खौफ अभी भी बरकरार है। यहां पर पुरानी रंजिशों में लोग अभी भी एक दूसरे की जान के प्यासे बने हुए हैं। ऐसा ही एक मामला आज भिण्ड में सामने आया है जहां पर पुरानी जमीनी रंजिश में दो युवकों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित दोनों परिवार एक ही गांव के रहने वाले हैं और उनमें काफी समय से जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही थी। बतौर घायल जमीनी विवाद में दूसरी पार्टी के लोगों ने घायल के पिता और चाचा की वर्ष 1999 में हत्या कर दी थी। हत्यारे तभी से फरार चल रहे थे, जिनको पुलिस आज तक नहीं पकड़ सकी है। जिसके बाद एक बार फिर से दूसरी पार्टी ने घायल के भाई की 2013 में हत्या कर दी थी। इसके बाद घायल पक्ष के लोगों द्वारा भी दूसरे पक्ष के एक युवक की पिछले साल गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। आज जब मृतक और घायल कोर्ट से लौट रहे थे उसी समय दूसरी पार्टी के चार बाइक सवार आरोपियों ने बंदूकों से लैस होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे दो बाइक सवार लोगों की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगते ही बाइक सवार सड़क किनारे खाई में भरे पानी में जा गिरे। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फिल्हाल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.