मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
सांसद पुत्र एंव युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बताया कि जिले की खुशहाली, तरक्की और शांति सदभावना के लिए प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) के नेतृत्व में 11, 12 एवं 13 अगस्त को श्रद्धा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा बुरहानपुर और खंडवा से औंकारेश्वर जाएगी। युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान ने जिले की सर्वधर्म प्रेमी जनता और श्रध्दालुओं ने उक्त यात्रा में सम्मिलित हो कर सफल बनाने एंव पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
