जिला अस्पताल अलीराजपुर में सीएचएमओ की अनदेखी के चलते मरीज परेशान | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT; ​जिला अस्पताल अलीराजपुर में सीएचएमओ की अनदेखी के चलते मरीज परेशान | New India Timesअलीराजपुर जिला चिकित्सालय के हाल ऐसे है जैसे यह आज के दौर से दस वर्ष पूर्व में चल रहा हो। यहाँ मरीज़ की पर्ची बनाने के लिए मरीज़ को करीब 20 से 25 मिनट इंतजार करना पड़ता है क्योंकि यहाँ पर्ची बनवाने वालों की लाइन ही काफी लंबी होती है, उसके बाद अगर नंबर आ भी गया तो पर्ची निकलने में करीब दस मिनट लग जाते हैं। इसके बारे में जब NIT संवाददाता द्वारा मरीज़ पर्ची प्रचालक से सवाल पूछा गया तो बताया गया कि यहा पर सिर्फ 1 ही इंटरनेट कनेक्शन है जो लगातार सर्विस नही दे पाता है, कभी कभी हमें अपने मोबाइल का इंटरनेट यूज़ करना पड़ता है और हमारे पास सिर्फ दो ही कंप्यूटर है। उसके बाद संवाददाता ने जानकारी लेने के लिए जिला चिकित्सालय अलीराजपुर के (सी, एच, एम, ओ,) श्री प्रकाश ढोके से फोन पर जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया तथा दूसरी बार फोन करने पर उनका फोन स्विच ऑफ पाया गया। अब सवाल ये उठता है कि अगर चिकित्सालय के आला अधिकारी ही जवाब ना देने के लिए अपने फोन को बंद कर लेते हैं तो फिर यहां परेशान हो रहे मरीजो की कौन सुनेगा? 

कई लोग चिकित्सालय से औषधि वितरण से भी नाराज हैं। मरीजों का कहना है डॉक्टर द्वारा लिखी गयी औषधि चिकित्सालय में मौजूद नही होती तथा इसकी शिकायत हमारे द्वारा (सी एच् सम ओ) को की जाती है तो सिर्फ हमें आश्वासन दे दिया जाता है।

By nit