इंदौर डीआईजी का दिल्ली में होगा सम्मान, वीरता पुरस्कार पाने वाले एमपी के पहले अधिकारी | New India Times

संदीप शुक्ला, इंदौर (मप्र), NIT; 

इंदौर डीआईजी का दिल्ली में होगा सम्मान, वीरता पुरस्कार पाने वाले एमपी के पहले अधिकारी | New India Times​अपनी शानदार कार्यशैली, सोशल पुलिसिंग के कारण इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र को दिल्ली में वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। शनिवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह उन्हें सम्मानित करेंगे। इस पुरस्कार के लिए देश के 10 अधिकारियों को चुना गया है। डीआईजी मिश्र प्रदेश के पहले अधिकारी हैं, जिन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा जायेगा। इस सम्मान के लिए मिश्र का चयन उनकी पुलिसिंग के साथ ही समाज के लिए किये गए विभिन्न कार्यों की वजह से किया गया है। डीआईजी ने इंदौर में लगातार बढ़ रहे खुदकुशी के मामलों को रोकने के लिए संजीवनी हेल्पलाइन शुरू की, जिसकी मदद से कई लोगों की जान बचायी गई। आलंबन हेल्पलाइन की मदद से बुजुर्गों को आने वाली समस्याओं के समाधान किए गए। घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की रक्षा के लिए उन्होंने नेबर डोर बेल स्कीम चालू की। पशुओं पर होने वाली क्रूरता को रोकने के लिए शुरू की गयी हेल्पलाइन की मदद से कई पशुओं की जान बचाने का कार्य किया गया है।सोशल पुलिसिंग के आलावा मिश्र की कार्यशैली की वजह से भी अपराधों में कमी आई है। खुद को मिलने वाले अवॉर्ड को डीआईजी ने अपनी पूरी टीम को समर्पित किया है। उनके मुताबिक पूरी टीम द्वारा शानदार काम करने की वजह से ही कप्तान को सम्मान मिलता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article