भारतीय प्रधानमंत्री का इंदौर आगमन, अर्चना चिटनीस दीदी की भूमिका के बीच सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का आभार प्रदर्शन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर/इंदौर, (मप्र), NIT; ​भारतीय प्रधानमंत्री का इंदौर आगमन, अर्चना चिटनीस दीदी की भूमिका के बीच सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का आभार प्रदर्शन | New India Timesभारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इन्दौर में आगमन के अवसर पर मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्मित आवास का वृहद स्तर पर गृह प्रवेश 23 जून को प्रधानमंत्री के शुभ हाथों से सम्पन्न कराया गया।प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक प्रोटोकॉल का दायित्व राज्य शासन द्वारा बुरहानपुर की विधायक एंव प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी)को दी गई, जो उनका राजनीतिक क़द बढ़ाने के लिए काफी है। ​भारतीय प्रधानमंत्री का इंदौर आगमन, अर्चना चिटनीस दीदी की भूमिका के बीच सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का आभार प्रदर्शन | New India Timesइंदौर विमानतल पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, इंदौर सांसद एंव लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, इंदौर महापौर सुश्री मालिनी गौड़ एवं कैलाश विजयवर्गीय ने मिलकर संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री की अगवानी की। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के प्रयासों से 16 शहरों के साथ बुरहानपुर के लोगों से मन की बात कर उन्हें अपनी ओर मोहित किया। वहीं सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के अनुसार नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा दिनांक 23 जून को अमरावती मार्ग स्थित रेवा गूर्जर भवन मे आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को “उनके आवास का सपना हुआ साकार कार्यक्रम “में ई-लोकार्पण इंदौर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से लेकर अन्य कार्यकम के लिए माकूल और क़ाबिल ए तारीफ व्यवस्था की गई थी, सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने निगम महापौर अनिलभाऊ भोसले ,जिला कलेक्टर सत्येन्द्रसिंह ,निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला,निगम आयुक्त पवनकुमार के साथ निगम के समस्त कर्मचारियों एवम अधिकारियों को एवम इंदौर से सीधे कार्यक्रम को लाइव बताने वाले बुरहानपुर के आई बी सी पत्रकार बंटी नागौरी एवं उनकी पूरी टीम, बुरहानपुर पत्रकार साथियों को एवं निगम के उन सभी छोटे बड़े कर्माचारियों उनको सौंपे गए कार्यों को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिये सभी को धन्यवाद देते बहुत बहुत बधाइयाँ देता हूं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article