अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT;
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में उत्तर प्रदेश में झांसी का तीसरा स्थान आने पर हर्ष व्यक्त किया गया। ज़िला जनकल्याण महासमिति के तत्वावधान में मिष्ठान वितरित किया गया।
समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में झांसी को जो गौरव प्राप्त हुआ है इसके लिए नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया की लगन और ज़िला जनकल्याण महासमिति का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों और परीक्षण पर प्रकाश डाला। स्वच्छता ग्राहियों के योगदान की प्रशंसा की। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और खुले में शौच मुक्ति अभियान को और गति देने का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षक संघ के ज़िला प्रवक्ता नोमान, रणधीर सिंह, संजू राजा, नितिन राजपूत, रमाकान्त शर्मा, लल्ला मालवीय, सुरजीत सिंह, दीपक पाहूजा, हरप्रीत सिंह, सतेन्द्र तिवारी, गोविन्द शर्मा, सुरेश गौड़, महेश शिवहरे, गुरूदेव वर्मा, रीता सिंह, एच एन शर्मा आदि मौजूद रहे।
