मुबारकपुर थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला के स्थान्तरण के बाद तेज तर्रार मंजय सिंह ने संभाला थानाध्यक्ष का पदभार, दबंगों व अपराधियों को दी चेतावनी | New India Times

जावेद अंसारी, मुबारकपुर/आजमगढ़ (यूपी), NIT; ​मुबारकपुर थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला के स्थान्तरण के बाद तेज तर्रार मंजय सिंह ने संभाला थानाध्यक्ष का पदभार, दबंगों व अपराधियों को दी चेतावनी | New India Timesआजमगढ़ जिला के रेशम नगरी मुबारकपुर के थानाध्यक्ष पदरपर पूर्व थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला के स्थानांतरण के बाद तेज़ तर्रार थानाध्यक्ष श्री  मंजय सिंह ने शनिवार की शाम पदभार ग्रहण कर लिया है।  रविवार की सुबह  को थाना परिसर में जावेद हसन अंसारी पत्रकार से विशेष मुलाकात में  मंजय सिंह ने बताया कि पुलिस एवं आमजन के सहयोग से अपराध पर रोक लगाया जायेगा। पुलिस गांव एवं नगर  का दौरा करके आमजन से सीधे संपर्क बढ़ाये। गांव एवं नगर के संभ्रांत लोगों से मिलकर समस्याओं का समय रहते निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। छोटी बड़ी घटनाओं का समाधान नगर व गांव स्तर से करें। किसी तरह के घटना की जानकारी देने वालों का नाम ,पता व मोबाईल नम्बर गुप्त रखा जायेगा।

नवागत थाना प्रभारी मंजय सिंह मूल रूप से देवरिया जनपद के रहने वाले हैं। जनपद के दीदारगंज  व गम्भीर जैसे बड़े थाना में अपनी शानदार सेवा दे चुके हैं। यह बात शनिवार  की सुबह मुबारकपुर थाना परिसर में  पत्रकार जावेद हसन अंसारी से एक बातचीत के दौरान उन्होंने कही। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि जनता के साथ सौहार्दपूर्वक मानवीय व्यवहार करें ताकि आमजन का विश्वास पुलिस पर कायम रहे। पुलिस कानून की रक्षक एवं जनता की सेवक है। 

मुबारकपुर थाना प्रभारी मंजय सिंह ने आगे बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र में अपराध , कच्ची शराब, नशे का सेवन आदि  रोकने केलिए आमजन को पुलिस का सहयोग करना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोग खुशहाल रहें। कहा कि पुलिस सदैव आमजन के हित के लिए कार्य करती है इसलिए आमजन को भी पुलिस का भरपूर सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने जनता से कहा कि कोई भी समस्या हो तो खुद  कार्यालय में मिलें न कि किसी गलत व्यक्ति  के साथ आयें, जो भी पुलिस सम्बंधित समस्या होगी उस का तुरन्त निस्तारण किया जाएगा।

नगर के व्यापरियों  को भरोसा दिया कि वह जब तक हैं बिना भय के व्यापार करें, जो भी व्यापरियों को परेशान किया उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article