भोंगाव नगर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन, 11 गरीब बेहसहारा हिन्दू व मुस्लिम बेटियों की कराई गई शादी | New India Times

गुलजार अहमद, भोंगाव/मैनपुरी (यूपी), NIT; ​भोंगाव नगर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन, 11 गरीब बेहसहारा हिन्दू व मुस्लिम बेटियों की कराई गई शादी | New India Timesनगर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 11 गरीब बेहसहारा हिन्दू व मुस्लिम बेटियों की शादी करायी गई। गायत्री परिवार एवं इंन्तजामिया कमेटी द्वारा दहेज में आवश्यक सामान देकर नवविवाहित जोडों को विदा किया गया।

रविवार को नगर के मदन इण्टर कॉलेज में आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ, जिसमें सामूहिक रूप से 11 हिन्दू मुस्लिम कन्याओं की शादी सम्पन्न कराई गई, जिसमें सात हिन्दू जोडों का वैदिक रीति रिवाज से तथा चार मुस्लिम जोडों का निकाह सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह के पश्चात जोडों को आवश्यक सामान आदि देकर सदर विधायक राजू यादव ने आशीर्वाद प्रदान कर विदा किया।

इन जोडो का हुआ विवाह:-

  • सुधा कुमारी-विक्रम सिंह निवासी परौखा बेवर,
  • उपासना- अरविंद निवासी पटटीखुर्द जैथपुर फर्रूखाबाद, 
  • उर्मिला- कमल प्रताप निवासी फर्रखाबाद, 
  • उपासना- गोपाल गुप्ता निवासी खरगजीत नगर मैनपुरी, 
  • रुखसार- इस्लाम खां निवासी जमौरा भोगांव, 
  • अंजना-मुकेश निवासी धनमउ ओैरन्ध, 
  • फरजाना- मोहम्मद साजिद निवासी कन्नौज, 
  • रोशनी -विकास निवासी लहरा मैनपुरी, 
  • सेनिका- संजय निवासी मैनपुरी, 
  • गुलशन- इकराम अली निवासी लखैरा मैनपुरी, 
  • सुधा- विक्रम निवासी परौखा मैनपुरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article