बुलढाणा सेंट्रल बैंक का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, दोनों कर्मियों को किया गया निलंबित, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​बुलढाणा सेंट्रल बैंक का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, दोनों कर्मियों को किया गया निलंबित, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस | New India Timesबुलढाणा जिले के दाताला गांव में किसान की पत्नी से फसल कर्ज़ के एवज में शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने वाले सेंट्रल बैंक के मैनेजर राजेश हिवसे तथा सिपाही मनोज चौहान के खिलाफ किसान की पत्नी के शिकायत पर थाने में 21 जून की रात में अपराध दर्ज होने के बाद दोनों ही आरोपी फरार थे, जिसमें से पुलिस ने सिपाही चौहान को अमरावती जिले से कल 23 जून को गिरफ्तार कर लिया है तथा मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर राजेश हिवसे की तलाश में पुलिस के 4-5 दल विविध दिशाओं में खोज मुहिम में जुटे हुए हैं।

बुलढाणा जिला अंतर्गत के ग्राम दाताला की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में क्रॉप लोन के लिए गए किसान की पत्नी से मोबाइल पर बात करते हुए शारीरिक संबंध प्रस्थापित करने की मांग बैंक मैनेजर राजेश हिवसे ने करते हुए इसके एवज में कर्ज की मंजूरी तथा स्पेशल पैकेज देने की बात कही थी। बैंक मैनेजर की ये बात पत्नी ने अपने पति को बताई और फिर दोनों मलकापुर ग्रामीण थाने में पहुंचे जहां उन्होंने कॉल रेकॉर्डिंग पुलिस को सुनाई, तत्पश्चात पुलिस ने बैंक मैनेजर राजेश हिवसे सहित इस काम में बैंक मैनेजर की मदद करने वाले बैंक सिपाही मनोज चौहान के खिलाफ शीलभंग व एट्रोसिटी कानून की विविध धाराओं के तहत 21 जून की रात में अपराध दर्ज किया था। तत्पश्चात दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी सिपाही को 23 जून को अमरावती जिले से गिरफ्तार कर लिया है जबकि बैंक मैनेजर की तलाश जारी है।

 दोनों आरोपी बैंक कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की जानकारी बुलढाणा कलेक्टर डॉक्टर निरुपमा डांगे ने देते हुए कहा कि इस मामले को प्रशासन ने बहुत ही गंभीरता से लिया है। इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात भी उन्होंने कही है। बुलढाणा के एसपी शशिकुमार मीणा ने कहा कि हमारी टीमें अलग अलग दिशाओं में मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर हिवसे की तलाश में निकली हुई हैं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने का दावा उन्होंने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article