आग पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे बढ़ा जमीयत उलमा ए हिंद लहरपुर | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT; ​आग पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे बढ़ा जमीयत उलमा ए हिंद लहरपुर | New India Times
जमीयत उलमा मुल्क की एक मशहूर सामाजिक संस्था है जो कि पूरे मुल्क में नाइंसाफ़ी, उत्पीड़ित और शोषित समाज के लिए हमेशा से आवाज उठाती रही है। जमीयत उलमा लहरपुर इस वक्त बड़े ही सरगर्मी के साथ विभिन्न क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रही है। धार्मिक विषयों के साथ साथ समस्त सामाजिक क्षेत्रों में भी अपने काम को बढ़ावा देने में परस्पर प्रयासरत रही है। जमीयत उलमा हमेशा हर शोषित और जरूरतमंद की मदद करने की भरपूर कोशिश करती रही है। जमीयत उलमा लहरपुर की टीम ने लहरपुर क्षेत्र के ग्राम महोरसा के एक घर में आग लग जाने के कारण भारी माली नुकसान उठाने वाले पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
जमीयत उलमा लहरपुर के अध्यक्ष डॉक्टर मुईज़ अहमद कासमी ने कहा कि जमीयत उलमा विभिन्न सामाजिक कार्यों में व्यस्त है इसलिए वक्त की जरूरत है कि हिंदुस्तान की इस संस्था को मजबूत करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमने अति पिछड़े समाज की शिक्षा के लिए निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान इस वर्ष अपने कार्यों में रखा है जिसे बहुत जल्द अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर लोगों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो जमीयत उलमा का हर घर में शिक्षा का सपना भी पूरा होगा। डॉ मुईज़ अहमद ने लोगों से अपील की आग से प्रभावित पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करें।
इस मौके पर जमीयत उलमा लहरपुर की टीम से मौलाना नसरूल्लाह कासमी, हाफिज अली मोहम्मद, मौलाना फारुक कासमी, मौलाना एजाज अहमद नदवी, मौलाना नबीउल्लाह कासमी समेत समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article