यूपी में 22 पुलिस उप अधीक्षकों के हुए तबादले | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT; 

यूपी में 22 पुलिस उप अधीक्षकों के हुए तबादले | New India Times​डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 22 पुलिस उप अधीक्षकों के तबादले की लिस्ट जारी की है। इसके तहत मन्नी लाल गौड़ गाजीपुर से मंडलाधिकारी बरेली, सुरेश कुमार अलीगढ़ से सहायक सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर, शिवप्रसाद दुबे ईओडब्ल्यू से शाहजहांपुर, देवेंद्र सिंह मंडलाधिकारी झांसी से पुलिस उपाधीक्षक झांसी, रविंद्र सिंह हरदोई से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं।

इसी तरह त्रयम्बकनाथ दुबे बलिया से बहराइच और नरेश कुमार फतेहगढ़ से ईओडब्ल्यू लखनऊ, अंशुमान मिश्र कौशांबी से फतेहपुर, ओेमकार यादव संभल से हमीरपुर, जोगेन्द्र लाल बरेली से पुलिस उपधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद, प्रवीन कुमार सिंह को कानपुरनगर से बिजनौर तबादला किया गया है। गजेंद्र पाल सिंह बिजनौर से ईओडब्ल्यू वाराणसी, योगेंद्र कृष्ण नारायण बलरामपुर से गोरखपुर, सतीश चंद्र शुक्ला बस्ती से गोरखपुर और यादवेंद्र यादव हरदोई से भदोही, अरुण चंद्र वाराणसी से बहराइच, बीएस वीर कुमार कासगंज से महाराजगंज, अविनाश चंद्र मिश्र बलरामपुर से सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं रवि कुमार सिंह प्रतापगढ़ से अमेठी, राज कुंवर सिंह झांसी से सहायक सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, कर्मवीर सिंह को कासगंज से बलरामपुर और गौरव त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से उन्नाव भेजा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.