सपा के गढ़ मैनपुरी में गरजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राजनाथ सिंह ने बेवर और किशनी में की जनसभाएं | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​सपा के गढ़ मैनपुरी में गरजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राजनाथ सिंह ने बेवर और किशनी में की जनसभाएं | New India Timesसपा के गढ़ मैनपुरी की सभी चार सीटों पर तीसरे चरण में 19 फरवरी को मतदान होना है। उससे पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए नेता कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बेवर और किशनी में जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों जनसभाओं में राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे तो सपा-कांग्रेस पर भी जमकर हमलावर हुए। 

कांग्रेस की हुकूमत आपने देखी है। सपा-बसपा को भी आपने देख लिया। भाजपा की भी हुकूमत आपने देखी है। जब कांग्रेस सरकार केंद्र में थी तो कितने गंभीर आरोप लगे थे कि सरकार के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। सपा और बसपा के नेताओं पर भी यह आरोप लगे। फिर भी वो वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीतिक नहीं की जानी चाहिए। आंखों में आंखें डालकर राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा-बसपा की फैलाई कीचड़ में कमल खिलेगा। ​सपा के गढ़ मैनपुरी में गरजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राजनाथ सिंह ने बेवर और किशनी में की जनसभाएं | New India Timesअखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले अगर इतने ही मजबूत थे तो जिस कांग्रेस का जिंदगीभर मुलायम सिंह ने विरोध कर समाजवादी पार्टी खड़ी की। आज उसी पार्टी से गठबंधन कर लिया। मुलायम सिंह को भी कुछ नहीं समझा। राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि इस नौजवान कांग्रेस नेता को क्या हो गया। चार पांच महीने पहले खाट सभा कर रहे थे। खाट सोने के लिए होती है। सभा करने के लिए नहीं होती। जब ये देखा कि चुनाव अकेले पार नहीं कर पाएंगे तो साइकिल के पीछे बैठ गए। 

जनता से वायदे करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर चार से छह महीने के अंदर प्रदेश के किसानों का फसली ऋण माफ कर दिया जाएगा। लड़कियों के लिए बीए तक की शिक्षा मुफ्त होगी। वहीं लड़कों के लिए कक्षा 12 तक की शिक्षा मुफ्त और अगर 12वीं में 50 प्रतिशत अंक आ जाते हैं तो इनकी भी बीए तक की शिक्षा मुफ्त होगी। उन्होंने शिक्षा की बदहाली पर कहा कि नक़ल से अकल नहीं आती बल्कि शक्ल बिगड़ जाती है। 

राजनाथ सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने नोटबंदी को जनहित में लिया गया फैसला बताया। साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक की भी तारीफ की। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए राजनाथ ने कहा कि भारत किसी देश को छेड़ेगा नहीं लेकिन अगर भारत को छेड़ा जाएगा तो उसे छोड़ेगा नहीं। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.