मांगें पूरी न होने पर मध्यप्रदेश के साधू-सन्तों ने उत्तर प्रदेश जा बीजेपी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की दी धमकी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;​मांगें पूरी न होने पर मध्यप्रदेश के साधू-सन्तों ने उत्तर प्रदेश जा बीजेपी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की दी धमकी | New India Timesमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूरे प्रदेश से आये हुये साधू संत मठ  मंदिरों के प्रबंधक से कलेक्टर को हटा कर सरकारीकरण रोका जाये ,मठ मंदिरों के संबन्ध में सरकार द्वारा लाये जा रहे विधयक को निरस्त किया जाये ,मंदिरों की भूमि पर किये गये अतिक्रमण हटाये जायें ,मंदिरों की कृषि भूमि की नीलामी पर रोक लगायी जाये जैसी मांगो को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।​

मांगें पूरी न होने पर मध्यप्रदेश के साधू-सन्तों ने उत्तर प्रदेश जा बीजेपी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की दी धमकी | New India Timesकमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर के पास बीच सड़क पर साधू संतों को तपस्सया करते हुये देख कर लोग हैरान रह गये। संतों ने आरोप लगाया है कि अपनी मांगो को पूरा कराने के लिये हम लोग कई बार सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिल चुके हैं लेकिन हमें सिर्फ आश्वासन दे कर टाल दिया गया। अगर बुधवार की शाम तक हमारी मांगे पूरी नहीं की गयी तो यहाँ से साधू व पुजारी वाहनों का काफिला तैयार  कर रथ यात्रा के रूप में उत्तर प्रदेश जायेंगे और वहाँ हो रहे चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.