वन विभाग की जमीन खाली कराने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रेंजर समेत कई वन कर्मी जख्मी | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT; 

वन विभाग की जमीन खाली कराने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रेंजर समेत कई वन कर्मी जख्मी | New India Times​लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों द्वारा अवैध तरीके से कब्जाए गए वन विभाग की जमीन को टीम खाली कराने पहुंची थी। इसी दौरान पहले विवाद हुआ फिर सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर वन विभाग की टीम पर टूट पड़े। लात-घूंसे, लाठी-डंडे और पत्थर से वनकर्मियों को जमकर पीटा। हमले में रेंजर समेत छह वन कर्मी घायल हुए हैं। बचाव के लिए वनकर्मियों ने जब फायरिंग की तब ग्रामीण भागे। पीड़ित वनकर्मियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।​वन विभाग की जमीन खाली कराने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रेंजर समेत कई वन कर्मी जख्मी | New India Timesकेटी तहसील क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा के उमरिया गांव में वन विभाग की जमीन है। इस जमीन पर ग्रामीणों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। सूत्रों के अनुसार कब्जा करने वालों में प्रापर्टी डीलर भी शामिल हैं। करीब 20 दिन पहले टीम जब जमीन खाली कराने गई थी तो काफी विवाद हुआ था।​वन विभाग की जमीन खाली कराने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रेंजर समेत कई वन कर्मी जख्मी | New India Times शुक्रवार को बीकेटी के कार्यवाहक रेंजर मनोज कुमार 10 वनकर्मियों को लेकर उमरिया पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि प्रापर्टी डीलरों द्वारा यहां प्लाटिंग की सूचना पर टीम पहुंची थी। वनकर्मियों ने कब्जेदारों को जमीन खाली करने का आदेश देते हुए कहा कि यहां पौधरोपण करना है। ग्रामीणों ने जमीन खाली करने से मना किया तो विवाद होने लगा। इससे पहले कि वनकर्मी कुछ समझ पाते करीब 200 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर वनकर्मियों पर टूट पड़े। पथराव भी किया गया। जान बचाने के लिए टीम को हवाई फायरंग करनी पड़ी तब ग्रामीण उल्टे पांव भागे।

हमले में रेंजर मनोज कुमार समेत छह वनकर्मी जख्मी हुए हैं। यहीं से पूरी टीम थाने पहुंची। रेंजर मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा रही है। सूचना पर पहुंचे डीएफओ मामले की जांच कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.