वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली क्षेत्र के रजागंज कस्बा निवासी लक्षमीनारायण तिवारी पुत्र आशा राम तिवारी नें जिला प्रबंधक डाक विभाग लखीमपुर खीरी को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके वकील विजय पाण्डेय नें एक रजिस्ट्री कर सूचना देनी चाही थी तो उन्होंने 21/5/018को मोहम्मदी डाक घर से एक लिफाफे में जमीन जायदात के कुछ जरुरी कागजात भेजे थे लेकिन जब लिफाफा रजागंज पोस्ट आफिस 24/5/2018 को पहुंचा तो रजागंज डाकघर में तैनात कर्मचारी ने लिफापे पर रिपोर्ट लगाकर वापस मोहम्मदी भेज दिया कि लक्षमीनारायण तिवारी नाम का आदमी रजागंज में नहीं रहता है।
जब रजिस्ट्री प्रार्थी को नहीं मिली जिससे वह मोहम्मदी कोर्ट नहीं पहुंचा जिससे प्रार्थी को हजारों का जुर्माना हो गया। प्रार्थी लक्ष्मी नारायण तिवारी को इस बात की जानकारी जब हुई तब वह अपने वकील से मिले और उसने बताया कि उसने लगभग एक सप्ताह पूर्व सूचना दी थी लेकिन वहाँ से लिफापा वापस आ गया। लक्ष्मी नारायण तिवारी का कहना है कि मामले की जांच करवा कर दोषी पोस्ट मैन के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
