एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव | New India Times

संजय गुप्ता, सागर (मप्र), NIT; 

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव | New India Times​सागर जिले की देवरी विधानसभा में वर्तमान सरकार किसानों को उपार्जन केंद्रों के माध्यम से लूटने व परेशान करने का कार्य कर रही है, उपार्जन केंद्र पर किसानों को अनेक असुविधाएं हो रही हैं जिसका सुधार सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है इसको लेकर कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एवं किसानों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया।

 प्रदर्शन के दौरान विधायक हर्ष यादव ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के साथ जमकर लूट कर रही है, हजारों किसानों की फसल का पंजीयन ना होने के कारण किसान अपनी फसल का विक्रय तक नहीं करा पाए, उपार्जन केंद्रों पर तुलाई 30 मई तक निर्धारित की गई है जबकि हजारों कि आज दिनांक तक SMS प्राप्त नहीं हुए उपार्जन केंद्रों पर ना तो पानी की सुविधा है मंडी प्रांगण में अव्यवस्था के चलते कृषकों को लंबे समय से खड़ी सैकड़ों ट्रालियों का समय पर तोल नहीं किया जा रहा सक्रिय दलालों के माध्यम से किसानों को परेशान कर उनसे पैसे वसूल कर जल्द से जल्द तोल कराने का आश्वासन दिया जाता है जबकि उससे पहले आई ट्रैक्टर-ट्राली लंबे समय तक तोल के लिए खड़ी रहती हैं उपार्जन केंद्र पर दलाल एवं दबंगो असामाजिक तत्वों द्वारा कृषकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है किसानों से सिलाई तुलाई और हम्माली की वसूल कर किसानों को परेशान किया जा रहा है क्षेत्र मैं भीषण जल संकट होने के बाद भी प्रशासन द्वारा जल आपूर्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ कि लगातार वृद्धि की जा रही है आदि समस्याओं को लेकर विधायक द्वारा अपनी बात रखी गई इसी प्रकार कांग्रेस जिला महामंत्री सतीश राजोरिया अनन्तराम रजक विनोद गुप्ता अमित तिवारी सैकड़ों किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article