जावेद अंसारी, मुबारकपुर/लखनऊ, NIT;
कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व नवनिर्वचित विधायक आर रौशन बेग ने एक बार फिर कैबीनेट मंत्री पद की शपथ लेकर कुमार स्वामी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। कर्नाटक के नवनिर्वचित मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी को श्री बेग को मंत्री बनाने के लिए बधई दी गई है।
ज्ञात होकि आर रौशन बेग साहब कर्नाटक के शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से 9 बार लगातार विधायक चुने गए हैं, साथ ही राज्य के सब से वरिष्ठ मंत्री पद पर भी वह 20 वर्षोँ से अधिक समय से कई महत्पूर्ण विभागों के केबीनेट स्तर के काबीना मंत्री रहेहैं और बुधवार को पुनः केबीनेट मंत्री की शपथ लिए हैं। एक मौके पर काबीना मंत्री रौशन बेग साहब के साथ मे पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ,इमरान किदवाई, सांसद पीएन पुनिया जी के साथ ग्रुप में जावेद हसन अंसारी पत्रकार मुबारकपुर लखनऊ में मो मारूफ खां साहब की पुत्री की शादी में यादगार लम्हे बिता चुके हैं। पत्रकार जावेद हसन अंसारी ने भी रोशन बेग साहब को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
