भिवंडी में सायजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जल कर राख | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​भिवंडी में सायजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जल कर राख | New India Timesभिवंडी निजामपुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत वंजारपट्टी नाका पांजरापोल स्थित सूत से बीम तैयार करने वाली  सुरज सायजिंग कंपनी में सोमवार की दोपहर लगभग  2 बजकर 20 मिनट पर अचानक भीषण आग लगने  की घटना प्रकाश में आई है। इस भीषण आगजनी में  लाखों रुपये का सूत, कोम व बीम एवं यंत्रसामग्री जलकर  खाक हो गया।  आगजनी जानकारी भिवंडी अग्निशमन दल को दी गई। सूचना मिलते ही 4 अग्निशमन दल के  जवानों ने  तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और अथक प्रयास कर उक्त भीषण आग को नियंत्रित करने में सफल हुए, इसलिए बडी दुर्घटना घटित होने से बच गई। ​भिवंडी में सायजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जल कर राख | New India Timesसायजिंग संचालकों ने आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही सतर्कता बरतते हुए बॉयलर को आग से सुरक्षित बचाया जिससे बड़ी दुर्घटना टली। ज्ञात हो कि पांजरापोल स्थित सुरज सायजिंग कंपनी संचालित है। यह  परिसर रहवासी क्षेत्र में है जहां बडी संख्या में लोग सपरिवार रहते हैं। सूरज सायजिंग में पूर्व छह महीने में चार बार आग लगी है जिस कारण स्थानीय निवासियों में भय हुआ है। शहर के रहवासी क्षेत्र में सायजिंग, डाईंग में  घातक यंत्रसामग्री का उपयोग किया जाता है। कंपनी को सरकारी यंत्रणा परमीशन  कैसे मिली है इस प्रकार का प्रश्न जागरूक  नागरिकों ने खडा किया है। सूत्रों के अनुसार मार्च महिना जैसे जैसे करीब आता है वैसे ही  यंत्रमाग कारखाने ,डाईंग ,सायजिंग ,गोदाम ,दुकान  आदि में आग लगना  शुरू हो जाती है और आगजनी की घटना के बाद बोगस दस्तावेज प्रस्तुत कर विमा पॉलिसी पास करवा ली जाती है। यह भी नागरिकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी संबंधित विभाग द्वारा जांच कराकर राजस्व का नुकसान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का मामला जोर पकड़ रहा है।       

By nit