उम्मीद एजुकेशनल एंड वेल्फेयर संस्था धुले महाराष्ट्र कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्यों ने दिया इस्तीफा | New India Times

सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT; 

उम्मीद एजुकेशनल एंड वेल्फेयर संस्था धुले महाराष्ट्र कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्यों ने दिया इस्तीफा | New India Times​धुले जिला उम्मीद एजुकेशन एंड वेलफेयर संस्था के पदाधिकारी (सैय्यद मुतल्लिक मुख्तार अली .उपाध्यक्ष) शेख इमरान रफीयोद्दीन (सचिव), शहाबुद्दीन मोहीयोद्दीन (सदस्य), सैय्यद आकील अली मुनफ अली (सदस्य, खान अवेज नुरोद्दीन (सदस्य) ने उम्मीद एजुकेशनल एंड वेल्फेयर संस्था से अजीवन सदस्य और कार्यकारिणी सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में सभी 5 सदस्यों ने “हम आगे संस्था को टाइम नहीं दे सकते” ऐसे अल्फाजों में लिखा है। यह सभी इस्तीफे संस्था अध्यक्ष शेख सलीम हाजी फजलोद्दीन को दिए गए हैं। संस्था अध्यक्ष ने उन सभी पदाधिकारी और सदस्य को समझाने की बहुत कोशिश की मगर वह ना माने इसलिए संस्था अध्यक्ष सलीम शेख ने इस्तीफे मंजुर कर लिए हैं। संस्था को और आगे बढ़ाने के लिए संस्था को प्रगतिशील बनाने के लिए नई कार्यकारिणी जल्द से जल्द बनाई जाएगी ऐसा संस्था अध्यक्ष ने कहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article