फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नानपारा लखीमपुर मार्ग पर कुड़वा मोड़ के पास क्षेत्राधिकारी नानपारा अजय भदौरिया, एस०डीएम० मोतीपुर (मिहीनपुरवा) कुवर विरेन्द्र मौर्य के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर राम अवतार सिंह यादव , उ0नि0 सुरेश यादव व फ्लांइग स्क्वाड के ओम प्रकाश मय फोर्स के विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान कुड़वा बैरियर के पास सिल्वर कलर की फोर्ड फियेस्टा गाड़ी संख्या UP 53 BA 1305 को रोक कर वाहन तलाशी में 5571125 रुपये की नेपाली करेंसी बरामदगी हुई। पुलीस टीम ने गाड़ी चालक वसंत पुत्र गणेश प्रसाद व विमल कुमार पुत्र सुन्दर लाल साहू को गिरफ्तार कर थाने लायी जहां पुछताछ में दोनों ने रूपैडिहा निवासी आदेश कुमार का कर्मचारी होने की बात कही है।
