रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान से नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान से नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी | New India Times

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान का ताल तोड़कर चोरों ने सात लाख रुपए के माल पर हाथ साफरकर दिया है। रिटायर्ड शिक्षक के पुत्री की दो माह बाद शादी होनी है। 

 मिली जानकारी के अनुसार कटरा रोड स्थित मोहल्ला चौथियाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शरदचन्द्र श्रीवास्तव विगत शाम परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव जिनौरा थाना बेवर गए थे। मकान में कोई न होने के कारण ताला लगा हुआ था। ​रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान से नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी | New India Timesचोरों ने रात्रि में किसी समय ताला तोड़कर घर में रखी लगभग दो लाख रुपए की नकदी, दस तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के जेवर, दो मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा पड़ा देखा तो घटना की जानकारी शरदचन्द्र को फोन द्वारा दी। सूचना पर पहुंचे गृह स्वामी ने चोरी गए सामान की कीमत सात लाख रुपए से अधिक बताते हुए चोरी की तहरीर पुलिस थाने में दी है। सेवानिवृत्त शिक्षक की पुत्री की शादी आगामी 18 अप्रैल को होनी है। कोतवाली प्रभारी भावनाथ चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.