प्रतापगढ़ BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग  | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; ​प्रतापगढ़ BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग  | New India Timesआज 5 मई को 2018 को भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (BSNL) प्रतापगढ़ के ऑफिस में भीषण आग लग गई जिस पर दो घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के कारण इलाके में तेज़ी से जहरीला धुंआ फैल रहा है। आगजनी में करोडों रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जिले में BSNL की फोन और इंटरनेट सेवा ध्वस्त हो गई है।​प्रतापगढ़ BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग  | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार आग की बड़ी घटना के बाद भी मौके पर आला अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। नगर कोतवाली के दहिलामऊ स्थित BSNL ऑफिस का यह मामला है। अब हफ्तों तक नेटवर्क नहीं आ सकता है। 

 BSNL के अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह आग लगी है या कोई और वजह था यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किस कारण आग लगी। इस आगजनी में सरकार का करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, आखिर इसकी भरपाई कहां से हो पाएगी। BSNL नेटवर्क से बात करना वह इंटरनेट की सेवाएं लेना दुर्लभ हो गया है, जिसके कारण लोगों को दूसरे नेटवर्क का सहारा लेना पड़ रहा है। मौके पर कोई जिले का आला अधिकारी नहीं पहुंच पाया है। मामला प्रतापगढ़ शहर के दहला मऊ मुख्यालय से 1500 मीटर की दूरी पर सामने आया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.