भिवंडी में बस चालक की हत्या का निषेध, ST कर्मी करेंगे कामबंद आंदोलन | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;​​भिवंडी में बस चालक की हत्या का निषेध, ST कर्मी करेंगे कामबंद आंदोलन | New India Timesठाणे जिले के भिवंडी एसटी डिपो में बस पलटाते समय आटो रिक्शा को एसटी की टक्कर लगी। इसके बाद रिक्शा चालकों ने एसटी चालक की बुरी तरह पिटाई की। इसमें गंभीर रूप से घायल एसटी चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना का यवतमाल डिपो के चालक, वाहक व अन्य एसटी कर्मचारियों ने तीव्र शब्दों में निषेध किया है। उन्होंने इसके विरोध में कामबंद आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने यवतमाल के एसटी के विभागीय नियंत्रकों को निवेदन दिया।​
भिवंडी में बस चालक की हत्या का निषेध, ST कर्मी करेंगे कामबंद आंदोलन | New India Times निवेदन में एसटी कर्मियों ने कहा है कि इस गंभीर मामले की शासन व प्रशासन ने दखल नहीं दी है। बस चालक की मृत्यु के लिए दोषी रिक्शा चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इससे कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई करने और एसटी कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.