कटनी कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने नगरीय निकाय के कार्यों का लिया जायजा | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT; ​कटनी कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने नगरीय निकाय के कार्यों का लिया जायजा | New India Timesबुधवार की शाम कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने नगरीय निकाय के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वे अमृत योजना के तहत विकसित किये जाने वाले पार्कों के स्पॉट पर पहुंचे। वहीं शहर के जल प्रदाय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण बैराज और फिल्टर प्लान्ट पहुंचकर श्री चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन संयंत्र के पीछे बन रहे आईएचएसडीपी के पुराने आवासों, जिनका कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, उन्हें शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। 

 महापौर शशांक श्रीवास्तव भी कलेक्टर श्री चौधरी के साथ विजिट में शामिल हुये। दोनों ने संयुक्त रुप से ट्रान्सपोर्ट नगर का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री चौधरी ने निगम के अधिकारियों से अब तक की ट्रान्सपोर्ट नगर की प्रगति के विषय में जानकारी ली। वहीं महापौर श्री श्रीवास्तव ने शहर में ट्रान्सपोर्ट व्यवस्था के विषय में भी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रान्सपोर्टर्स को ट्रान्सपोर्ट नगर में शिफ्ट करने का काम शीघ्र ही किया जायेगा। रजिस्ट्री प्रारंभ हो चुकी हैं। साथ ही ट्रान्सपोर्ट व्यवस्था को और सुगम करने के लिये अपने कार्य योजना के विषय में भी श्री श्रीवास्तव ने बताया। साथ ही प्रशासन की तरफ से आवश्यक सहयोग की बात कलेक्टर से कही। कलेक्टर ने ट्रान्सपोर्ट नगर के विजिट के दौरान निगम के अधिकारियों को शीघ्र ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री चौधरी ने एसटीपी प्लान्ट के लिये भी कुठला में जमीन देखी। जमीन उचित प्रतीत होने पर निगम के ठेकेदार को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उसके पूर्व उन्होंने जमीन पर दिख रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के लिये भी निर्देशित किया। इस दौरान निगम आयुक्त टी.एस. कुमरे और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.