पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में लगी आग, कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ रोड स्थित निनामा पेट्रोल पंप पर अचानक एक मोटरसाइकिल में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी। मोटरसाइकिल मालिक ने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारी अनिल कपूर गामर से आग बुझाने के लिए मदद मांगी।

कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर से जलती हुई मोटरसाइकिल पर छिड़काव किया, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। कर्मचारी की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप से महज कुछ फीट की दूरी पर आग की चपेट में आई थी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल पंप पर गंभीर हादसा हो सकता था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.